कांग्रेस को टैक्स की नोटिस भेजने पर भड़के पार्टी कार्यकर्ता, निकाला विरोध मार्च

by lal mohammad circle news 24

समाचार बस्ती कांग्रेस पार्टी के बैंक खातों को असंवैधानिक तरीके से फ्रीज किये जाने तथा पक्षपातपूर्ण पेनाल्टी लगाकर 135 करोड़ रूपया निकाल लेने के विरोध में इण्डिया गठबंधन की ओर से विरोध मार्च निकाला गया ॥ कटेश्वरपार्क स्थित कांग्रेस दफ्तर से पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता हाथों में कैंडल लेकर केन्द्र की मोदी सरकार व आयकर विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुये रोडवेज स्थित भगत सिंह पार्क पहुचे। यहां नेताओं ने भाजपा को जमकर घेरा ॥

कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ज्ञानू ने कहा तानाशाह इतना डरा हुआ है कि जनता नही जागी तो वह लोकतंत्र को खत्म करके ही दम लेगा ॥संविधान ने सभी दलों को समान संसाधनों के साथ चुनाव लड़ने का हक दिया है लेकिन संवैधानिक संस्थाओं को आगे कर नरेन्द्र मोदी विपक्ष को कमजोर करने में जुटे हैं ॥ सदर विधायक व समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव ने कहा 2024 के चुनाव में अबकी वार भाजपा का होगा सफाया ॥