विश्व हिंदू महासंघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष के आकस्मिक निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

समाचार सिद्धार्थनगर विश्व हिन्दू महासंघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्य नाथ सिंह के आकस्मिक निधन पर गुरुवार को सिंहेश्वरी मन्दिर परिसर में विश्व हिन्दू महासंघ द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर मृत आत्मा की शांति के प्रार्थना किया गया ॥ श्रद्धांजलि सभा में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओ ने स्वर्गीय सूर्य नाथ सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन धारण कर उनके मृतआत्मा के शांति के लिए प्रार्थना किया ॥
श्रद्धाजंलि सभा को सम्बोधित करते हुए प्रदेश मंत्री एडवोकेट अखण्ड प्रताप सिंह ने कहा कि हर समय निःस्वार्थ भाव से संगठन के लिए लगातार कार्य करने वाले वरिष्ठ उपाध्यक्ष के निधन से संगठन को अपूर्णीय क्षति हुई ॥उन्हें न रहने से उनकी कमी संगठन को सदैव खलेगी। श्रधांजलि सभा को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सुनील त्रिपाठी ने कहा कि संगठन के प्रति सदैव समर्पित रहने वाले व्यक्तित्व के धनी थे स्वर्गीय सूर्य नाथ सिंह जी, उनके द्वारा संगठन को सदैव मार्गदर्शन मिलता रहता था, उनके न रहने से संगठन हमेशा उनको याद रखेगा, उनकी कमी को पूरा नहीं किया जा सकता ॥ श्रधांजलि सभा को सम्बोधित करते हुए जिला महामंत्री जय प्रकाश गुप्ता ने कहा कि स्वर्गीय सूर्य नाथ सिंह जी बहुत ही सामाजिक व्यक्ति थे, समाज के लिए वे द
सदैव सम्परित रहा करते थे। वे हमेशा समाज सेवा को अपना कर्तव्य मानते थे। अब इस दुनिया में उनके न रहने से उनकी हमेशा संगठन को हमेशा खलेगी ॥श्रद्धांजलि सभा में जितेन्द्र बहादुर सिंह, पवन यादव, जगन्नाथ चौबे, दिव्यांशु महराज
श्रवण पाण्डेय उर्फ नप्पू बाबा, अमन जायसवाल, कन्हैया गुप्ता, प्रधान महेंद्र यादव, हरेन्द्र बहादुर सिंह, फतेहबहादुर सिंह, राजेश चौरसिया, इन्द्रजीत दूबे, माधुरी मिश्रा, विजय मिश्रा, राजन सिंह, अमन त्रिपाठी, शारदा पण्डित, दुर्गेश श्रीवास्तव, जैनेंद्र मिश्रा, राहुल, आदर्श श्रीवास्तव, मंटू गुप्ता, राकेश, रविंद्र यादव, मुकेश प्रजापति आदि लोग शामिल रहे ॥