एसडीएम के अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ

by Lal Mohammed circle news 24

समाचार बस्ती  जिलाधिकारी के निर्देशानुसार उप जिलाधिकारी विनोद पाण्डेय एवं क्षेत्राधिकारी पुलिस शेषमणि उपाध्याय की अध्यक्षता में  प्रथम शनिवार को तहसील हर्रैया सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जनपद स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ ॥ सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 69 मामले आयें, जिसमें से मौके पर 13 का निस्तारण किया गया। इसमें राजस्व के 28, पुलिस के 13, विकास के 9, गन्ना के 9, विद्युत के 6, शिक्षा के 4 मामले आयें ॥
जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस में सीएमओ डा. रमा शंकर दुबे, जिला विकास अधिकारी संजय शर्मा, पीडी राजेश झा, उप निदेशक कृषि अशोक गौतम, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डा. अमर सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक जगदीश शुक्ला, बीएसए अनूप तिवारी, जनपद स्तरीय अधिकारीगण तथा क्षेत्रीय खण्ड विकास अधिकारी उपस्थित रहे ॥