कृषि मंत्री ने पंचायत सहायक को किया पुरस्कृत

by lal.mohammad circle news 24

समाचार बस्ती  कृषि विभग एवं राजस्व विभाग के संयुक्त तत्वावधान में  कृषि मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार सूर्य प्रताप शाही एवं मुख्य सचिव तथा अध्यक्ष राजस्व परिषद द्वारा लखनऊ से रबी वर्ष 2023-24 ई-खसरा पड़ताल की लॉन्चिंग एवं सर्वेयर सुपरवाइजर, वेरीफायर का आमुखीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर खरीफ-2023 ई-खसरा पड़ताल में राज्य स्तर पर उत्कृष्ट कार्य हेतु अब्दुल कयूम, पंचायत सहायक, भानपुर तहसील, विकास खण्ड, रामनगर को  कृषि मंत्री, मुख्य सचिव एवं अपर मुख्य सचिव द्वारा पुरस्कृत किया गया ॥
बस्ती में ई-खसरा पड़ताल लांचिंग एवं सर्वेयर, सुपरवाइजर, वेरी .फायर आमुखीकरण प्रशिक्षण का आयोजन अटल बिहारी बाजपेई प्रेक्षागृह, में जिलाधिकारी अंद्रा वामसी एवं मुख्य विकास अधिकारी जयदेव सी.एस. की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। जिलाधिकारी ने कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्वलित करके किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होने कहा कि डिजिटल क्रॉप सर्वे का कार्य प्रदेश के 21 जनपदों में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू किया गया था, जिसमें बस्ती जनपद अग्रणी रहा है ॥
जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में रबी 2024 में 909749 गॉटों का सर्वे किया जाना है, जिसमें तहसील बस्ती सदर में 308383, हर्रैया में 379905, भानपुर में 150223 एवं रूधौली में 71238 गाटों का ई-पड़ताल 1057 कलस्टरों में किया जाना है। वहॉ उपस्थित कृषि विभाग, राजस्व विभाग, पंचायत विभाग के कार्मिकों का उत्सहवर्धन करते हुए उन्होने निर्देशित किया कि रबी 2023-24 ई-खसरा पड़ताल का कार्य ससमय पूर्ण कर लिया जाय ॥
इस अवसर पर उप कृषि निदेशक अशोक कुमार गौतम, जिला कृषि अधिकारी डा0 राजमंगल चौधरी, जिला कृषि रक्षा अधिकारी रतन शंकर ओझा, सहायक अर्थ एवं संख्या अधिकारी अजय चौधरी, उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी हरेन्द्र प्रसाद तथा जनपद के समस्त उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, खण्ड विकास अधिकारी एवं सर्वेयर, सुपरवाइजर, वेरी फायर उपस्थित रहे ॥