ब्राह्मण एकता परिषद द्वारा ब्राह्मण सभा का आयोजन


समाचार बस्ती-जनपद के तहसील रूधौली के ग्राम पंचायत मल्हवार के मदरहना गांव मे अखिल भारतीय ब्राम्हण एकता परिषद द्वारा ब्राह्मण सभा का आयोजन किया गया, सभा का आयोजन नौ सेना अधिकारी एवं जिलाध्यक्ष अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद जय गोविन्द पाण्डेय के नेतृत्व में किया गया, सर्व प्रथम मुख्य अतिथि अशोक तिवारी जी, प्रदेश सचिव, विशिष्ट अतिथि – कर्नल के० सी० मिश्र वरिष्ठ समाजसेवी एवं बृजेश नन्दन पाठक, जिलाध्यक्ष सन्तकबीर नगर , अध्यक्षता के० बी० शुक्ल प्रदेश प्रभारी, अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद ने भगवान परशुराम के चित्र के समक्ष मन्त्रोंच्चार से दीप प्रज्जवलित कर माल्यार्पण करते हुए प्रणाम उपस्थित ब्राह्मण द्वारा भी किया गया ॥
मंच का संचालन श्री देशराज नारंग दयानंद इण्टर कालेज वाल्टरगंज बस्ती के शिक्षक डॉ.विष्णु प्रकाश त्रिपाठी ने किया, डा. त्रिपाठी ने ब्राह्मणों के सम्मान एवं हितों के संरक्षणार्थ ब्राह्मणों को जागरूक होने का आह्वान किया, आयोजित अखिल भारतीय ब्राम्हण एकता परिषद के संगठनिक बैनर तले जिलाध्यक्ष जय गोविन्द पाण्डेय ने कहा कि इस संगठन का प्रत्येक प्रखंड, पंचायत एवं गांव-गांव तक विस्तार किया जाएगा तथा मजबूती प्रदान की जाएगी ॥उन्होंने कहा कि आपसी भेद-भाव त्याग कर ब्राह्मणों को एकत्रित होने की आवश्यकता है। संगठन में ही शक्ति है, संगठन मजबूत करने का प्रयास अत्यधिक मजबूती के साथ किया जाए। संरक्षक ने विभिन्न संगठनों को एक मंच पर आने का आह्वान किया। बैठक में ब्राह्मणों की दशा एवं दिशा पर प्रदेश सचिव अशोक तिवारी ने अपने विचार रखे। सभा बैठक में आये हुए वरिष्ठ ब्राह्मण को भगवान परशुराम, राम के चित्र एवं अंग वस्त्र शाल ओढ़ाकर कर स्वागत सत्कार किया गया ॥
बैठक में जिलाध्यक्ष जय गोविन्द पाण्डेय ने कहा कि संगठन निर्धन ब्राह्मण को भी संयोजने का भरपूर उत्तरदाई भूमिका का निर्वहन करेगा निर्धन दो परिवारों को आवासीय एवं निर्धन ब्राह्मण परिवारों के दो बेटियों के विवाह धूम धाम से रचाने के लिए उत्साहित हैं, सभी ब्राह्मण एक मंच पर पर आयें अब तक प्रदेश में डेढ़ से दो लाख लोगों को अखिल भारतीय ब्राम्हण एकता परिषद के साथ जुड़ने का अवसर मिला है जिसमें सभी ब्राह्मण अपने सहयोगों का आदान-प्रदान भी कर रहे हैं ॥
अखिल भारतीय ब्राम्हण एकता परिषद द्वारा ब्राह्मण सभा बैठक में प्रदेश संयोजक के. बी.शुक्ला लखनऊ,
,प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कुमार तिवारी, संतकबीरनगर मण्डल अध्यक्ष दिनेश कुमार उपाध्याय, संतकबीरनगर जिलाध्यक्ष बृजेश कुमार उपाध्याय, संतकबीरनगर, जिलाध्यक्ष बस्ती जय गोविन्द पाण्डेय भूतपूर्व चीफ पेट्टी आफिसर नौ सेना ,जिलाध्यक्ष सिद्धार्थनगर पवन कुमार त्रिपाठी, डा.विष्णु प्रकाश त्रिपाठी कोषाध्यक्ष एवं शिक्षा प्रकोष्ठ डा.अरूण कुमार शुक्ला स्वास्थ्य प्रकोष्ठ जनपद बस्ती रिटायर्ड कर्नल के.सी.मिश्रा वारंट आफिसर आर.सी.त्रिपाठी, सूबेदार मेजर ओमप्रकाश त्रिपाठी, कैप्टन ए.पी.एन.सिंह रिटायर्ड जिला सत्र न्यायाधीश कन्हैयालाल दूबे ब्रह्ममण शिरोमणि बाल मुकुंद पाण्डेय चीफ पेट्टी आफिसर सदस्यों में मदरहना ऋषभ देव पाण्डेय,आत्म देव पाण्डेय, सत्येन्द्र पाण्डेय,विजय प्रकाश पाण्डेय, श्री राम पाण्डेय, कृष्ण चंद्र पाण्डेय, रज्जू पाण्डेय, रामानंद पाण्डेय,वंश गोपाल पाण्डेय, मंशा राम पाण्डेय,राजू पाण्डेय, जगदम्बा पाण्डेय, सुभाष पाण्डेय, धनघटा से नीरज शुक्ला गया प्रसाद शुक्ला, सरैनी से सुनील कुमार पाण्डेय, रवि पाण्डेय, दुर्गेश दूबे, अनदेउरा से जनार्दन पाण्डेय, वीरेंद्र कुमार तिवारी ब्लाकाध्यक्ष रूधौली ,रिपुसूदन शुक्ला उपाध्यक्ष बस्ती संवाददाता शीतला प्रसाद शुक्ला एवं वरिष्ठ पत्रकार एवं प्रकाशक हिमांशु वैश्य सहित तमाम लोग मौजूद रहे लोगों की उपस्थिति ब्राह्मण एकता के लिए प्रेरणा दायी रही ॥ सदस्यता के लिए सम्पर्क सूत्र 8800313594