हाई वोल्टेज विद्युत के चपेट में आने से 6 लोग हुए घायल

बस्ती समाचार कुदरहा। कलवारी थाना क्षेत्र के राम जानकी मार्ग दुबौली दुबे में सुबह 6:00 बजे अचानक चार मकानों में 11 हजार बोल्ट की सप्लाई का तार ट्रांसफार्मर पर गिर गया और लोगों के घरों में सप्लाई पहुंच गई। जिससे एकाएक विद्युत उपकरण जलने लगे। जिसमें 6 लोग विद्युत की चपेट में आ गए जिसमें तीन लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कलवारी भेजा गया जहां पर इलाज चल रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि बड़ी घटना होने से बच गया है आनन-फानन में लाइट को कटवाया गया। इसके बाद लोगों ने राहत सांस ली। समाजसेवी डॉ प्रेम त्रिपाठी ने घायलो को तुरंत अस्पताल भेज कर सराहनीय कार्य किया है।
ग्राम पंचायत अगौना के राम जानकी मार्ग दुबौली दुबे में सुबह 6 बजे लोग विस्तर से उठकर नृत्य क्रिया ही कर रहे थे कि अचानक 11 हजार वोल्ट की सप्लाई पहुंच गई। जो लोग नंगे पांव थे उन्हें विद्युत का झटका लगा और भूकंप जैसी स्थिति हो गई। लोगों में चीख पुकार मच गया। डॉ प्रेम त्रिपाठी पहुंचकर लोगों को किसी तरीके से विद्युत से बचाया। जिसमें तीन लोग विद्युत की चपेट में घायल ॥