बच्चों के लिए सुरक्षा कवच है बाल अधिकार, करे इसका प्रयोग

समाचार बस्ती। बाल अधिकार बच्चों के लिए सुरक्षा कवच है, इसका प्रयोग करके बहुत सारी समस्याओं से बचा जा सकता है। हर बालक बालिका को इसकी जानकारी होनी चाहिए ॥
उक्त बातें न्याय पीठ बाल कल्याण समिति बस्ती के अध्यक्ष प्रेरक मिश्रा ने शुक्रवार को डुबौलिया थाना क्षेत्र के स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज में आयोजित बाल अधिनियम 2015 के प्रति जागरूकता कार्यक्रम के दौरान कही ॥ कहा कि बच्चों को लेकर सरकार काफी संवेदन शील है, समय समय पर बाल अधिकारों की रक्षा के लिए तरह तरह के अभियान चलाए जाते हैं। यदि हमे अपने अधिकार पता होंगे तो हम उसे पाने के लिए लड़ेंगे। कार्यक्रम के पूर्व मुख्य अतिथि प्रेरक मिश्रा का विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ हरेंद्र सिंह ने बैज लगाकर स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए थाने के एस एस आई सुरेंद्र प्रसाद ने कहा कि अच्छा विद्यार्थी ही अच्छा नागरिक बनता है। महीला आरक्षी स्वीकृति ने कहा कि चुप रहना अन्याय को बढ़ावा देना है, हमे चुप नही रहना है ॥ प्रधानाचार्य डॉ हरेंद्र सिंह ने अतिथियों के प्रती आभार व्यक्त किया। इस मौके पर चंद्र शेखर मिश्रा, अतुल शर्मा, सुनील सिंह के साथ विद्यालय के स्टाफ के लोग तथा छात्र छात्राएं मौजुद रही ॥