पूर्व कैबिनेट मंत्री राजकिशोर सिंह ने भाजपा मे ली सदस्यता

समाचार बस्ती पूर्व कैबिनेट मंत्री राजकिशोर सिंह के भाजपा की सदस्यता लेने के बाद जिले में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। रविवार को उनके बस्ती में प्रथम आगमन पर बस्ती जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में, बस्ती की सीमा से घघौवा से लेकर, छावनी, हरैया,कप्तानगंज चौराहे पर उनका भव्य स्वागत किया। बता दें कि कई दिनों से राज किशोर सिंह व बृज किशोर सिंह “डिंपल” के भाजपा में आने की बात चल रही थी लेकिन शीर्ष नेतृत्व के निर्णय का इंतजार था। विगत दो दिन गृह मंत्री अमित शाह ने राज किशोर सिंह को भाजपा की सदस्यता दिलाई। रविवार को बस्ती में प्रथम आगमन पर बड़ी संख्या में जगह जगह भाजपाइयों ने पूर्व कैबिनेट मंत्री का स्वागत किया।
अपने काफिले के साथ बस्ती की सीमा में घुसते ही पूर्व कैबिनेट मंत्री राजकिशोर सिंह ने अपनी ताकत दिखा दी। आडोटोरियम में जन सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमने ठान लिया है कि हरीश द्विवेदी जी को भारी मतों से चुनाव जीताने का कार्य करूंगा। अगर हमारे प्राणों की आहुति देने पड़े तो भी भाजपा के लिए कार्य करेंगे।
पत्रकारों का सवालों का जवाब देते हुए कहा कि राजकिशोर सिंह अपने राजनैतिक जीवन में कभी किसी से डील नहीं की। हमारी मुलाकात देश की बड़ी पार्टी के नेता अमित शाह से मुलाकात पर उन्होंने कहा कि आप पार्टी ज्वाइन करिए साथी बनकर काम करिए। हम मोदी के कार्य और सम्मान से भाजपा में आए हैं, और कार्य करूंगा।
बस्ती के चुनाव मुद्दे पर बोले कि देखते रहिए विपक्ष का कैंडिडेट ही न रह जाए खुद मैदान छोड़ कर भाग जायेंगे।
कप्तानगंज में भाजपा नेता विनोद चौधरी,पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि नरेंद्र चौधरी, रणविजय सिंह “राहुल”,सीपी चौधरी,मोहन मोदनवाल,मंडल अध्यक्ष गौरव त्रिपाठी, सभासद विजयसेन त्रिपाठी”पंकज”
तिलकपुर मंदिर पर देव दृष्टि से दिनेश श्रीवास्तव (मास्टर साहब) अपने सैकड़ों समर्थको, सिद्धार्थ श्रीवास्तव सोनू, देव श्रीवास्तव दद्दा, शिवम श्रीवास्तव, कृष्ण कुमार प्रजापति, मुकेश श्रीवास्तव के साथ पूर्व कैबिनेट मंत्री राजकिशोर सिंह का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया ।
बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।