विद्यालय निदेशक ने विद्यार्थियों को दिए टिप्स

समाचार बस्ती रुधौली बोर्ड परीक्षा की तैयारी हेतु बीआरसी एकेडमी रूधौली के निदेशक सुनील शुक्ल ने विद्यार्थियों को दिया टिप्स। उन्होंने ने बताया कि विद्यार्थी कुछ बिंदुओं पर ध्यान देकर अच्छी सफलता हासिल कर सकते हैं।
*समय प्रबंधन*: समय का सही तरीके से उपयोग करें। सभी विषयों के लिए पर्याप्त समय निर्धारित करें वैसे तो कोई विषय कठिन नहीं होता लेकिन जो विषय हमारे समझ में नहीं आता उसे हम कठिन समझते हैं तो उस विषय को कठिन न समझ कर बल्कि विषय को समझे और उस पर अधिक ध्यान दें। सबसे महत्वपूर्ण ये है कि आप अपने पास्ट पर ध्यान न दें। जो बीत गया है वह वापस नहीं आएगा। उस पर और सोच कर समय न गवाएं। बल्कि ये सोचें कि अब जो हमारे पास समय बचा है उसमें बेहतर करें।
*अध्यान सामग्री का चयन*: अपनी पुस्तकों और नोट बुक्स से पढ़ाई करें। ऐसे सामग्री से बचें, जिससे आपका ध्यान भटक सकता है।

*नोट्स बनाना*: पढ़ाई के दौरान के नोट्स अवश्य बनाएं। आप के नोट्स आखिरी समय में रिवीजन के लिए बहुत सहायक होते हैं।

*अनसोल्व्ड पेपर सॉल्व्ड करें*: पिछले कुछ सालों के प्रश्नपत्र को हल करें। इससे परीक्षा का पैटर्न समझने में मदद मिलती है और आत्मविश्वास भी बढ़ता है। जिससे आप को परीक्षा में आसानी होती है।
*स्वस्थ जीवनशैली*: यह बहुत ही महत्वपूर्ण है क्योंकि जब आप स्वस्थ होंगे तभी आप सही कार्य कर पाएंगे इसलिए अच्छी नींद लें, सही आहार लें और नियमित रूप से व्यायाम करें। यह मानसिक स्थिति को बेहतर बनाए रखता है।

*नकारात्मक सोच से बचें*: खुद पर विश्वास रखें और सकारात्मक सोच बनाए रखें। तनाव को कम करने के लिए ध्यान या प्राणायाम कर सकते हैं।

*समय सीमा में उत्तर लिखें*: अभ्यास करते समय समय सीमा के भीतर उत्तर लिखने की आदत डालें, ताकि परीक्षा में समय का सही उपयोग हो सके।

*रिवीजन*: परीक्षा से पहले कम से कम एक बार सभी विषयों का रिवीजन करें। यह महत्वपूर्ण जानकारियों को याद रखने में मदद करेगा। रिवीजन से आप के अंदर सकारात्मक ऊर्जा का एहसास होता है। इसलिए रिवीजन अवश्य करें।

*गलतियों से सीखें*: अगर आप अभ्यास में कोई गलती करते हैं, तो उसे ठीक करने की कोशिश करें। इससे आपकी समझ और सुधार होगा।
*पैनिक न हो*: परीक्षा के दौरान घबराएं नहीं, शांत रहें और धीरे-धीरे सवालों का हल निकालें। कभी भी पैनिक होकर आप अच्छा नहीं कर सकते इसलिए एकाग्र और शांत होकर परीक्षा हाल में बैठें।
विद्यार्थी उपरोक्त बिंदुओं पर ध्यान देकर बोर्ड परीक्षा की अच्छी तैयारी कर सकते हैं ॥